Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa News : बोरवेल उगलने लगा आग, वायरल हुआ वीडियो....

Uma Verma
Rewa News : बोरवेल उगलने लगा आग, वायरल हुआ वीडियो....
X

Rewa News बोरवेल उगलने लगा आग, वायरल हुआ वीडियो….

Rewa News : रीवा : सेमरिया के ग्राम खड्डा गाव से एक बड़ी ही अजीब खबर आई है जहां खड्डा गांव में बीते कल गिरीश शुक्ला के खेत में बोरवेल खोदा गया था जिसके कुछ देर बाद ही बोरवेल से आग निकलने लगी.

आप देख सकते हैं कि बोरवेल से कितनी लंबी आग की लपटें निकलती नजर आ रही हैं. इस घटना को देखने के बाद पूरा गांव दहशत में है और इस घटना के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया गया कि खड्डा गांव में कल सुबह गिरीश शुक्ला के खेत में बोरवेल खोदा गया था जिसके कुछ देर बाद ही बोरवेल से आग निकलने लगी. ऐसी कुछ घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं जो मध्य प्रदेश के शिवपुर में हुई

Indore News : हमें पहचानते हो, चलो पहचान लोगे बोले और चाकू की नोक पर लूट ले गए, 3 सोने की चैन और 2 अंगूठी…पढ़े पूरी खबर

जहां बोरवेल खुदाई के दौरान पानी के साथ निकली गैस से वेल्डिंग मशीन चलाने पर आग लग गई. ऐसी ही घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भी हुई जहां पानी के लिए बोरवेल खोदा गया

लेकिन 450 फीट गहराई तक बोर करने के बाद आग लग गई. जमीन से आग निकलने लगी थी. अधिकतर इसका कारण यह माना जा रहा है कि वेल्डिंग मशीन का उपयोग करने पर पानी के साथ निकलने वाली गैस आग पकड़ लेती है.

अब रीवा के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के खड्डा गांव में हुई इस घटना के पीछे की असली वजह तो जांच के बाद ही पता चलेगी लेकिन आप स्क्रीन पर वायरल वीडियो देख सकते हैं जिसमें आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और इस पूरे वीडियो के वायरल होने के बाद गांव में दहशत का माहौल है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019