Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa MP News : 10 फीसदी से कम आया परीक्षा परिणाम, 6 प्राचार्यों पर गिरेगी निलंबन की गाज, बीईओ भी रडार पर आए

Uma Verma
Rewa MP News : 10 फीसदी से कम आया परीक्षा परिणाम, 6 प्राचार्यों पर गिरेगी निलंबन की गाज, बीईओ भी रडार पर आए
X

Rewa MP News

विकास बघेल

Rewa MP News : रीवा : कलेक्टर ने हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल के परीक्षा परिणाम को लेकर समीक्षा की। समीक्षा में 6 प्राचार्यों के स्कूलों का परीक्षा परिणाम 10 फीसदी से भी कम मिला। इन स्कूलों के प्राचार्यों को निलंबित करने का प्रस्ताव कमिश्नर के पास भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बीईओ के खिलाफ भी वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur News :- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में हुई नियुक्तियों की होगी जांच, राजभवन से जारी हुआ आदेश

Rewa MP News : गंगेव, सिरमौर, त्योंथर एवं जवा के बीईओ की रुकेगी वेतनवृद्धि कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि चालू शैक्षणिक सत्र में जिले में हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत से कम न हो

इसलिए सभी प्राचार्य कार्य योजनानुसार अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय समय पर संचालित हों, शिक्षक नियमित कक्षाएँ लें तथा छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हो।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों के परीक्षा परिणाम कम आये हैं वहां कक्षाओं का सही ढंग से संचालन हो। शिक्षक व्यक्तिशः विद्यार्थियों से संवाद व संपर्क करें तथा उसकी समस्या दूर करते हुए बेहतर परिणाम

के लिये तत्पर रहें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिये कि अतिथि शिक्षकों की नियमानुसार नियुक्ति करें तथा योग्य शिक्षक रखें इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।इनके मिलेगा दंग और इन स्कूलों के प्राचार्य सम्मानित होंगे

Rewa MP News

कलेक्टर ने गत परीक्षा परिणाम की समीक्षा के दौरान जिले का हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल का रिजल्ट प्रदेश के औसत रिजल्ट से भी कम रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा 10 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले 6 विद्यालयों के प्राचार्यों को निलंबित करने तथा गंगेव,

सिरमौर, त्योंथर एवं जवा के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव कमिश्नर रीवा को प्रेषित किये जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये तथा कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों को पुर्ननियुक्ति न दी जाय।

Chhattisgarh News : एक पेड़ मां के नाम : माँ के सम्मान में रुद्राक्ष का पौधा रोपा मुख्यमंत्री साय ने

उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने अच्छे परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यों के अनुभव व कार्ययोजना को कम परिणाम वाले विद्यालयों से संवाद कराकर प्रेरित किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजन के भी निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।

कलेक्टर ने वर्ष 2022-23 व 2023-24 की छात्रवृत्ति का शत प्रतिशत वितरण आगामी 30 दिनों में किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने इस हेतु स्कूल में आधार कैंप लगाने की भी बात कही तथा प्राचार्यों को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित सभी डिटेल बतायें तथा केवायसी करायें ताकि संबंधित को छात्रवृत्ति अनिवार्यतः मिल सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019