Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa MP News : रीवा नगर निगम के मठाधीश और अधिकारियों की मिलीभगत से लुट रहा खजाना...पढ़े पूरी खबर

Uma Verma
Rewa MP News
X

Rewa MP News

Rewa MP News

विकास बघेल, रीवा

Rewa MP News : रीवा नगर निगम अतिक्रमण हटाता नहीं कराता है! अधिकारी पाल रखे हैं कई दामाद शुरू है रिश्तेदारी प्रथा रीवा नगर निगम के मठाधीश और अधिकारियों की मिलीभगत से लुट रहा है खजाना

Uttarakhand News : उत्तराखंड को कर हस्तांतरण से मिले 1562.44 करोड़ रुपए, सीएम ने पीएम जा जताया आभार

Rewa MP News : रीवा नगर निगम में आजकल एक ही प्रथा चल रही है,, जिसकी लाठी उसकी भैंस,, मठाधीश बनकर बैठे अधिकारी और कर्मचारी मुफ्त में नगर निगम की संपत्ति लूटा रहे हैं यदि आप भी उनके चाहते हैं तो पहुंच जाइए गारंटी है सौदा कंप्लीट हो जाएगा

रीवा नगर निगम का आज एक मामला जब उजागर हुआ तो मधुमक्खी की तरह सारे अधिकारी उसे बचाने में लग गए

दरअसल रीवा के विवेकानंद पार्क से मुफ्त की लाइट देकर अपने रिश्तेदारों की अवैध दुकानें सजाई जा रही है जब इस बात का खुलासा हुआ तो सारे अधिकारी दुकानदारों को बचाने में लग गए

जब मीडिया कर्मियों ने बात करने का प्रयास किया तो अधिकारियों का फोन नहीं उठा लेकिन गरीब चौकीदार के पास निरंतर फोन आने लगे और मामले को दबाने के लिए सभी अधिकारी जद्दो जहद में लग गए

Rewa MP News

हाल ही में टीआरएस चौराहे से सिरमौर चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की नौटंकी शुरू की गई थी हालांकि बीच में इसे रोक दिया गया और जब मुफ्त की लाइट का खुलासा हुआ तो पता चला कि रीवा नगर निगम में पदस्थ सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी के रिश्तेदार मुफ्त के बिजली की रेवड़ी बांट रहे हैं ऐसा मैं नहीं कहता वहां का चौकीदार कह रहा है

इस संबंध में जब जॉन प्रभारी एच के त्रिपाठी से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया हालांकि तुरंत ही चौकीदार के पास फोन आया और मैनेजमेंट की बात शुरू हो गई हालांकि यह सब मीडिया के कमरे में रिकॉर्ड हो गया

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि रीवा शहरी क्षेत्र जो अतिक्रमण की चपेट में है उस पर कौन मेहरबान है हालांकि समय-समय पर नौटंकी शुरू होती है प्रशासनिक अधिकारी यातायात पुलिस और नगर निगम का दल तैयार होता है और गरीब ठेला वालों पर लाठियां भाजी जाती है

Lok Sabha Session 2024 : 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 18 जून से होगा शुरू….

मटका लूट का केस आपने सुना ही होगा शोर मचाने के बाद आधी रात को नगर निगम के वही अधिकारी मटका वापस करने पहुंचे थे
हालांकि बिजली चोरी का खुलासा होने के बाद अब अधिकारी भागते नजर आ रहे हैं इस पूरे मामले को लेकर आयुक्त नगर निगम ने जांच करके कार्यवाही करने की बात कही है

लेकिन लगता यही है कि बिजली अधिकारियों पर नहीं उनके रिश्तेदारों पर नहीं बल्कि चौकीदार पर ही गिरेगी क्योंकि यही रीवा की परंपरा है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019