Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa Crime News : रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में युवती के साथ छेड़खानी, हॉस्पिटल के बाथरूम में 2 युवकों ने किया असफल प्रयास

Uma Verma
Rewa Crime News
X

Rewa Crime News

Rewa Crime News : रीवा : रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में युवती के साथ छेड़खानी, अस्पताल के बाथरूम में देर रात दो युवकों ने किया असफल प्रयास गायनी वार्ड में भर्ती है पीड़िता की बहन हंगामा होते ही दोनों युवक फरार जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस

रीवा के संजय गांधी अस्पताल के गायनी वार्ड में युवती के साथ हुई छेड़खानी से अस्पताल में बवाल की स्थिति निर्मित हो गई घटना देर रात गांधी मेमोरियल अस्पताल के बाथरूम की बताई जा रही है जहां दो युवकों ने बाथरूम के अंदर युवती के साथ छेड़खानी की है

हालाकि इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक को होते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे पीड़िता के मुताबिक उसकी बहन अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती है जिसकी वह देख-रेख के लिए अस्पताल में रुकी हुई है वहीं आरोपी के परिजन भी अस्पताल में भर्ती है

युवति का कहना है कि आरोपी उसे बार-बार परेशान कर रहे थे देर रात वह जब बाथरूम गई तो आरोपी बाथरूम के अंदर चले गए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे घटना की शिकायत सुबह युवती के द्वारा अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से की गई लेकिन दोनों आरोपी उनके सामने से निकल गए

Dhar Madhya Pradesh : मांडू की प्रसिद्ध खुरसानी इमली को लेकर उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक आदेश

लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक को ही मौके पर अमहिया थाना पुलिस सहित अमहिया पुलिस पहुंच गई जहां आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बांसा के निवासी हैं साकेत परिवार की युवती के साथ अस्पताल के अंदर हुई छेड़खानी के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019