Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa Crime News : युवक ने प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली....जानें पूरा मामला

Uma Verma
Rewa Crime News
X

Rewa Crime News

Rewa Crime News

विकास बघेल, रीवा

Rewa Crime News : रीवा : प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, फोन नहीं उठाने पर युवक ने किया फायर; युवती अस्पताल में भर्ती रीवा में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को घर में घुसकर गोली मार दी।

MP Bhopal News : छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान, ओडिशा ने मप्र से मांगे 4-4 बाघ…

Rewa Crime News : उसने युवक का फोन रिसीव नहीं किया था, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली युवती के कंधे में फंसी हैं। उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। आरोपी युवक का नाम आदर्श पांडेय बताया जा रहा है। वह दुआरी का रहने वाला है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती और उसका भाई घर में थे अकेले

पुलिस के मुताबिक वारदात के समय युवती और उसका भाई घर में अकेले थे। आरोपी स्कूटी से आया था। स्कूटी को घर के बाहर खड़ा कर वह अंदर घुसा। तभी युवती का भाई सामने आ गया। आरोपी उसे धक्का मारकर प्रेमिका के कमरे तक पहुंच गया।

Rewa Crime News

Tokhan Sahu :- पार्टी के प्रति समर्पण और संघर्ष ,कैसे पंच से राज्यमंत्री बने तोखन साहू
बोल रहा था- मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही
प्रेमिका के कमरे में पहुंचते ही आरोपी आदर्श ने कहा कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो। इसके बाद वह अभद्रता करने लगा और पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा।

कुछ देर बाद ही उसने गोली मार दी। इसके बाद आरोपी तेजी से बाहर भागा। जाते वक्त स्कूटी घर के बाहर ही छोड़ गया। जब परिजन वहां से युवती को अस्पताल लेकर गए तो दूसरी युवती आई और स्कूटी लेकर चली गई।
चार सालों से जानते थे, बातचीत भी होती थी

घटना के बाद युवती के नाबालिग भाई ने तत्काल मां को सूचना दी। मां घर पहुंची। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक और युवती दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 सालों से जानते हैं।

दोनों के बीच अक्सर बातचीत हुआ करती थी। सोमवार को युवती ने युवक का फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने कहा-आरोपी की हुई पहचान
एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। एक राउंड फायर होने की बात सामने आई है। आदर्श पांडेय आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में मामले दर्ज हैं। आदर्श ने जिस पिस्टल से फायर किया है वह भी अवैध थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019