Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa Crime : मैजिक वाहन में युवती के साथ हुआ दुष्कर्म....

Rewa Crime : मैजिक वाहन में युवती के साथ हुआ दुष्कर्म....
X

Rewa Crime मैजिक वाहन में युवती के साथ हुआ दुष्कर्म….

रीवा : Rewa Crime : भीड़भाड़ वाली रोड पर गाड़ी के अंदर एक युवती के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

युवती अपनी सहेली के साथ घूमने के लिए मुकुंदपुर गई थी। वहीं मैजिक चालक ने उसे भाड़े पर सवारी देने के लिए अपना नंबर दिया और उनसे परिचय हुआ।

आरोपी राकेश रावत, जो गोविंदगढ़ का निवासी है, ने 18 दिसंबर को युवती को झांसा देकर अपनी मां को डॉक्टर के पास दिखाने में मदद करने के बहाने बुलाया। युवती अपने इरादों से अनजान थी और जब वह वहां पहुंची

तो आरोपी ने उसे गुढ़ चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में बैठा लिया। वहां आरोपी ने उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी और मौके से फरार हो गया।

डर के मारे युवती थाने में शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, लेकिन सोमवार को उसने बिछिया थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019