Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rewa Big Crime : रीवा की छात्रा ने कोटा में की खुदखुशी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने....

Uma Verma
Rewa Big Crime
X

Rewa Big Crime

Rewa Big Crime

विकास बघेल, रीवा

Rewa Big Crime : रीवा : रीवा की रहने वाली छात्रा ने कोटा में बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। एक दिन पहले ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का रिजल्ट आया है। कम मार्क्स आने से छात्रा डिप्रेशन में थी। वह कोटा में मां और भाई के साथ जवाहर नगर इलाके में रहती थी।

Lok Sabha election 2024 results : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद अब केंद्र में सरकार के गठन की तैयारियां तेज

Rewa Big Crime : 18 साल की बगिशा तिवारी रीवा के गुढ़ की रहने वाली थी। कोटा के जवाहर नगर पुलिस के मुताबिक छात्रा 1 साल से पुखराज एलिमेंट बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर मां-भाई के साथ कमरा नंबर 503 में रहती थी। भाई 11वीं में पढ़ता है और वो भी JEE की तैयारी कर रहा है।

Modi Government 3.0 : मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार…….

फ्लैट की खिड़की से लगाई छलांग, मां सो रही थी

कोटा पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है। जिस वक्त छात्रा ने ये कदम उठाया, उस वक्त उसकी मां सो रही थी। शाम 4 बजे बगिशा मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में अपने फ्लैट के कमरे की खिड़की से कूद गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छात्रा को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मां हार्ट पेशेंट हैं। पहले उन्हें बेटी की मौत की जानकारी नहीं दी गई। बगिशा के पिता के आने पर उन्हें बताया गया तो वे बेसुध हो गईं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019