Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Revenue Inspector suspended: 50 हजार रिश्वत लेने वाला राजस्व निरीक्षक सस्पेंड

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector
X

Patwari Suspended: Patwari caught taking bribe, suspended by collector

Revenue Inspector suspended: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने निलंबित कर दिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने संतोष को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था।


Revenue Inspector suspended:
रिश्वत लेते पकड़े जाने और 48 घंटे से अधिक पुलिस हिरासत में रहने के कारण उन्हें 15 अप्रैल 2025 से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही रहेगा, और उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


Revenue Inspector suspended:
मामले के अनुसार, संतोष कुमार चंद्रसेन, जो सारबहरा राजस्व निरीक्षण मंडल, तहसील पेंड्रारोड में राजस्व निरीक्षक थे, को एसीबी ने 15 अप्रैल 2025 को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज हुआ। सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी किया


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019