Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

90 साल का हुआ भारतीय रिजर्व बैंक, मुख्यालय में मनाया जाएगा जश्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

90 साल का हुआ भारतीय रिजर्व बैंक, मुख्यालय में मनाया जाएगा जश्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल
X

RBI Cuts Repo Rate: RBI ने की 5 साल बाद रेपो रेट में 0.25% की कटौती, घटेगी आपकी EMI..

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपने 90 साल पूरे होने का उत्सव 1 अप्रैल 2025 को मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में मनाएगा।

इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आरबीआई गवर्नर इस अवसर पर स्वागत भाषण देंगे।

बता दें कि आजादी से पहले 1948 तक आरबीआई पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक की भूमिका भी निभाता था, जब तक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान अस्तित्व में नहीं आया। भारत की आजादी के बाद 1949 में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया।

RBI की शुरुआत 1 अप्रैल 1935 को हुई थी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपना कार्य 1 अप्रैल 1935 से शुरू किया था। इसकी स्थापना 20वीं सदी में हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिशों के आधार पर हुई थी। सर ओसबोर्न स्मिथ इसके पहले गवर्नर बने थे।

आरबीआई की स्थापना का उद्देश्य करेंसी नोटों को नियंत्रित करना, मौद्रिक स्थिरता बनाए रखना, विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन करना और देश की ऋण एवं मुद्रा प्रणाली को लाभकारी ढंग से संचालित करना था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019