Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

धर्म परिवर्तन का खेल : पास्टर को अदालत ने भेजा जेल

Asian News
धर्म परिवर्तन का खेल : पास्टर को अदालत ने भेजा जेल
X

बलरामपुर। धर्म परिवर्तन का खेल : बड़ी खबर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की लड़ुआ ग्राम पंचायत से सामने आया है। यहां पास्टर रंजीत बड़ा को धर्म परिवर्तन के खेल के चलते पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

क्या होता है धर्म परिवर्तन का खेल

अब आपके भी मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये धर्म परिवर्तन का खेल क्या होता है ? तो आपको बता दें कि किसी धर्म विशेष के व्यक्ति के माध्यम से लालच देकर अन्य धर्म के व्यक्ति का धर्म परिवर्तन करने को ही धर्म परिवर्तन का खेल कहा जाता है। ऐसा काम प्रदेश में बड़े पैमाने पर मिशनरियां कर रही हैं। जो लोगों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की फ़िराक़ में रहती हैं। ये काम इतने चोरी -चुपके होता है कि किसी को कानों -कान खबर तक नहीं होती।

क्या है धर्म परिवर्तन के खेल का ताज़ा मामला
ताजा मामला जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लडुवा में देखने को मिला। जहां के महिला के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पास्टर को अरेस्ट कर लिया है। यह जानकारी राजपुर के थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पास्टर रंजीत बड़ा इलाके में धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल कर रहा था।
इस पूरे मामले में गांव की एक महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पास्टर उसके पति का जबरन धर्म परिवर्तन करना चाहता है। उसी के प्रलोभन में आकर उसका पति आए दिन घर में आकर मारपीट करता है। वह पूरे परिवार को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव देता है।

कैसे खेलते हैं धर्म परिवर्तन का खेल
इस खेल के पीछे का सबसे बड़ा हथियार बनता है गरीब परिवार। पहले तो पास्टर उसकी थोड़ी बहुत मदद करके उसका विश्वास जीतता है। उसके बाद उसकी ब्रेन वाशिंग की जाती है। जैसा कि इस मामले में भी देखने में आया है।
महिला ने अपनी लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि पास्टर ने गांव में कई लोगों का धर्म परिवर्तन कर दिया है। वह लोगों को प्रलोभन देता है कि ईसाई धर्म में आ जाने से उनकी सारी बीमारी दूर हो जाएगी। उनके पास कभी पैसे की कमी नहीं होगी। इसके अलावा कई और तरह के प्रलोभन देकर वह जबरन गांव में धर्म परिवर्तन करा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पास्टर रंजीत बड़ा को आज गिरफ्तार कर लिया। उसे सक्षम अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।मामले की तहकीकात जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019