Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RCB vs PBKS Final: IPL फाइनल से पहले RCB को बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर, जानें कारण

RCB vs PBKS Final
X

RCB vs PBKS Final

RCB vs PBKS Final: नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) IPL 2025 का फाइनल खेलने उतरेंगी। दोनों टीमें 18 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए बेताब हैं, लेकिन आरसीबी को फाइनल से पहले बड़ा झटका लगा है। खबरों के मुताबिक, विस्फोटक ओपनर फिल सॉल्ट (Phil Salt) अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड लौट गए हैं, जिससे उनका फाइनल में खेलना अनिश्चित है। हालांकि, सॉल्ट अहमदाबाद पहुंच चुके हैं, जो थोड़ी राहत की बात है, लेकिन सोमवार को प्रैक्टिस सेशन में उनकी अनुपस्थिति ने संदेह बढ़ा दिया है। आरसीबी ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

RCB vs PBKS Final

RCB vs PBKS Final: सॉल्ट की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के टिम सेफर्ट उनकी जगह ले सकते हैं। सेफर्ट और सॉल्ट की आक्रामक बल्लेबाजी शैली समान है, जिससे आरसीबी को उनकी कमी कम महसूस हो सकती है। इसके अलावा, टिम डेविड की हैम्स्ट्रिंग चोट भी चिंता का विषय है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चोटिल होने के बाद वह क्वालिफायर-1 में नहीं खेले थे और फाइनल में भी उनके खेलने पर संदेह है। ऐसे में आरसीबी को रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। सॉल्ट की जगह सेफर्ट को कोहली के साथ ओपनिंग में उतारा जा सकता है, जबकि डेविड की अनुपस्थिति में रोमारियो शेफर्ड फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019