Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RCB vs GT IPL 2026 Final: गुजरात की पारी समाप्त, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने RCB को बनाने होंगे 156 रन, वाशिंगटन ने ठोकी फिफ्टी

Asian News
rcb-vs-gt-ipl-2026-final-gujarat-innings-ends-rcb-need-to-score-156-runs-to-become-champions-for-the-second-consecutive-time-washington-hits-fifty
X

rcb-vs-gt-ipl-2026-final-gujarat-innings-ends-rcb-need-to-score-156-runs-to-become-champions-for-the-second-consecutive-time-washington-hits-fifty

RCB vs GT IPL 2026 Final : अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टॉस हारने के बाद गुजरात को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला, लेकिन टीम बड़ी पारी खड़ी करने में सफल नहीं हो सकी।

RCB vs GT IPL 2026 Final: वाशिंगटन सुंदर की जुझारू पारी

गुजरात की ओर से सबसे अहम योगदान वाशिंगटन सुंदर का रहा। उन्होंने दबाव में खेलते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते रहे और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

RCB vs GT IPL 2026 Final: RCB गेंदबाजों का शानदार प्रदर्श

आरसीबी के गेंदबाजों ने फाइनल में बेहतरीन अनुशासन दिखाया। रसिख सलाम ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और गुजरात की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए। क्रुणाल पांड्या को भी 1 सफलता मिली।

RCB vs GT IPL 2026 Final: जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए, जिससे आरसीबी को 156 रनों का लक्ष्य मिला है। अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है, जहां आरसीबी लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019