Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RCB IPL 2025: 18 साल का इंतजार खत्म, Emotional हुए Virat Kohli, देखिए Viral Video

Dev Verma
RCB IPL 2025
X

RCB IPL 2025

RCB IPL 2025: अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम किया। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। इस ऐतिहासिक जीत के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की आंखें खुशी से नम हो गईं।

IPL 2025 Virat kohli dream completes winning IPL trophy AS RCB champion in  18th Season 18वां साल इंतजार, फिर जागी 18 नंबर जर्सी की किस्मत; क्रिकेट के  'शोमैन' विराट कोहली का पूरा

RCB IPL 2025: छह रनों से जीता रोमांचक फाइनल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार 43 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। इस तरह आरसीबी ने छह रनों से यह रोमांचक मुकाबला जीतकर पहला आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

IPL 2025: 18 साल की तपस्या रंग लाई, 18 नंबर की जर्सी पहन विराट ने उठाई पहली  IPL ट्रॉफी | IPL 2025 Virat Kohli finally won the IPL trophy the luck of

RCB IPL 2025: विराट कोहली का भावुक क्षण

खिताब जीतने के बाद विराट कोहली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी आंखें आंसुओं से भर आईं। उन्होंने सबसे पहले अपने साथी खिलाड़ियों के साथ गले मिलकर जीत का जश्न मनाया। इसके बाद कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इस खास पल को साझा किया और उन्हें जीत की बधाई दी। साथ ही, कोहली ने अपने पुराने साथी और करीबी दोस्त एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को भी इस जीत की शुभकामनाएं दीं।

RCB IPL 2025: पुरे मैच का हाल

बेंगलुरु की पारी: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। शुरुआत खराब रही, फिल सॉल्ट 9 गेंद में 16 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर जेमीसन का शिकार बने। विराट कोहली और मयंक अग्रवाल ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक 18 गेंद में 24 रन (2 चौके, 1 छक्का) बनाकर आउट हुए। रजत पाटीदार ने 16 गेंद में 26 रन बनाए। कोहली ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन जोड़े, लेकिन 35 गेंद में 43 रन (3 चौके) बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने 10 गेंद में 24 रन (2 चौके, 2 छक्के) बनाए, लेकिन विजयकुमार ने उन्हें बोल्ड किया। अंतिम ओवर में अर्शदीप ने रोमारियो शेफर्ड (17), क्रुणाल पांड्या (4) और भुवनेश्वर कुमार (1) को आउट किया। पंजाब के लिए अर्शदीप और जेमीसन ने 3-3 विकेट लिए, अजमतुल्लाह, विजय और चहल को 1-1 विकेट मिला।

IPL 2025 virat kohli: टेस्ट का सम्मान करें?, मैथ्यू हेडन ने पूछा तो विराट  कोहली बोले-टेस्ट क्रिकेट से पांच पायदान नीचे आईपीएल और टी20 | IPL 2025 virat  kohli live ...

RCB IPL 2025: पंजाब की पारी: 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने अच्छी शुरुआत की। प्रियांश और प्रभसिमरन ने 43 रन जोड़े। प्रियांश 24 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने, प्रभसिमरन ने 22 गेंद में 26 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने 23 गेंद में 39 रन (1 चौका, 4 छक्के) बनाए। नेहल वढेरा (15) और स्टोइनिस (6) सस्ते में आउट हुए। शशांक ने 30 गेंद में 61 रन (3 चौके, 6 छक्के) बनाए, लेकिन पंजाब 184 रन ही बना सका। भुवनेश्वर और क्रुणाल ने 2-2 विकेट लिए, दयाल, हेजलवुड और शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।

RCB को चैंपियन बनाने का सपना सच होता देख रोने लगे Virat Kohli, आखिरी ओवर  में 'किंग' का हर एक एक्‍सप्रेशन कैमरे में हुआ कैद - Virat Kohli cries after  rcb win


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019