Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 98.43% स्टूडेंट्स पास...

Dev Verma
RBSE 12th Result 2025
X

RBSE 12th Result 2025

RBSE 12th Result 2025: जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज शाम 5 बजे घोषित कर दिया है। इस साल कुल 98.43% छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स का एक साथ जारी किया गया है। परीक्षार्थी राजकीय वेबसाइट्स rajeduboard.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

RBSE 12th Result 2025: रिजल्ट ऐसे चेक करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. "RBSE 12वीं रिजल्ट 2025" लिंक पर क्लिक करें।

  3. रोल नंबर और अन्य विवरण भरें।

  4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा इसे डाउनलोड करें और प्रिंट भी ले सकते हैं।

RBSE 12th Result 2025

RBSE 12th Result 2025: महत्वपूर्ण बातें:

  • परीक्षा 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुई थी।

  • करीब 8.90 लाख छात्रों ने इसमें भाग लिया था।

  • एक सप्ताह में स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट स्कूल से प्राप्त होगी।

  • बोर्ड ने इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी न करने का निर्णय लिया है, जिससे छात्रों पर रैंक या नंबर का दबाव न बने।

RBSE 12th Result 2025: फेल हुए छात्रों के लिए राहत:
जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए पास होने का मौका पा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। परीक्षा लगभग एक माह बाद कराई जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019