Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rath Yatra 2024 : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

Uma Verma
Rath Yatra 2024
X

Rath Yatra 2024

Rath Yatra 2024

Rath Yatra 2024 : रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। साय ने रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत में महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं।

Chhattisgarh News : पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन एवं सीएम साय

Rath Yatra 2024 : यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।

MP Crime News : बहू ने कराया ससुर पर बलात्कार का मामला दर्ज, ससुर ने की आत्महत्या…वीडियो


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019