Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

एक Lock Upp 2 की विनर, दूसरी गोविंदा की बेटी... Asian News Raas Garba Season-4 में सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर Gen Z में जबरदस्त चर्चा,सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहा #AsianNewsRaasGarba

Asian News Raas Garba Season-4 में Lock Upp 2 विनर श्रेया कालरा और टीना आहूजा खास सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी। रायपुर में 14 से 19 अक्टूबर तक आयोजन।

एक Lock Upp 2 की विनर, दूसरी गोविंदा की बेटी... Asian News Raas Garba Season-4 में सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर Gen Z में जबरदस्त चर्चा,सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहा #AsianNewsRaasGarba
X

रायपुर। नवरात्रि का रंग अब रायपुर में और भी खास होने वाला है। Asian News एवं NewsPlus 21 के Raas Garba 2026 Season-4 को लेकर गरबा प्रेमियों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक VIP रोड स्थित राम बाग में होने वाले इस भव्य आयोजन में इस बार गरबा, संगीत और सेलिब्रिटी ग्लैमर का खास संगम देखने को मिलेगा।

आयोजन में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर श्रेया कालरा और टीना आहूजा के नाम का ऐलान किया जा चुका है। दोनों की मौजूदगी को लेकर रायपुर के गरबा प्रेमियों में और Gen Z में खास उत्सुकता है। सोशल मीडिया पर भी #AsianNewsRaasGarba और #RaasGarba2026 जैसे हैशटैग के साथ आयोजन की खबरें ट्रेंड हो रही हैं।

कौन हैं श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा ने 2026 में रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa Season 2 की ट्रॉफी अपने नाम की है। फिनाले में उन्होंने शिवांगी जोशी को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता और एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की।



श्रेया को डिजिटल क्रिएटर और रियलिटी शो स्टार के तौर पर भी पहचान मिली है। Lock Upp 2 में उनकी बेबाक शैली और अलग अंदाज ने उन्हें दर्शकों के बीच चर्चा में रखा।

अब वही श्रेया कालरा Asian News Raas Garba Season-4 में रायपुर के गरबा प्रेमियों के बीच नजर आएंगी। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह आयोजन खास आकर्षण बन सकता है।

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भी होंगी खास मेहमान

दूसरी ओर टीना आहूजा बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी हैं। उनका असली नाम नर्मदा आहूजा है। उन्होंने 2015 में फिल्म Second Hand Husband से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो और अन्य मनोरंजन प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं।



टीना आहूजा का फैशन और क्रिएटिविटी से जुड़ा अंदाज भी उन्हें युवा दर्शकों के बीच आकर्षण का चेहरा बनाता है। अब जब वह रायपुर के Asian News Raas Garba Season-4 का हिस्सा बनने जा रही हैं, तो गरबा नाइट में सेलिब्रिटी की मौजूदगी यादगार होगी।

रायपुर में 14 से 19 अक्टूबर तक गरबा का रंग

Asian News Raas Garba Season-4 का आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक VIP रोड स्थित राम बाग में किया जाएगा। नवरात्रि के दौरान होने वाले इस आयोजन को लेकर गरबा प्रेमियों में पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ Raas Garba Season-4 में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। #AsianNewsRaasGarba, #RaasGarba2026 और #Raipur जैसे हैशटैग भी आयोजन की चर्चा को बढ़ा रहे हैं।

गरबा, भक्ति और उमंग का संगम

नवरात्रि के दौरान गरबा सिर्फ नृत्य का आयोजन नहीं होता, बल्कि यह संगीत, भक्ति, संस्कृति और परिवार के साथ उत्सव मनाने का मौका भी होता है। Asian News Raas Garba Season-4 इसी उत्सवी माहौल को सेलिब्रिटी गेस्ट और भव्य आयोजन के साथ खास बनाने की तैयारी में है।

श्रेया कालरा और टीना आहूजा के नाम सामने आने के बाद अब नजर इस बात पर भी है कि Season-4 में आगे कौन-कौन से खास चेहरे जुड़ते हैं। यानी सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर सस्पेंस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जैसे जैसे काउंट डाउन शुरु होगा लोगों का क्रेज और बढ़ता जाएगा। तो 14 अक्टूबर को तैयार रहे Asian News Raas Garba Season-4 के संग झूमने के लिए...।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019