Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Asian News Raas Garba Season-4: गरबा के रंग में रंगने को तैयार रायपुर, 14 अक्टूबर से राम बाग में सजेगा भक्ति और उत्सव का मंच, सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर बढ़ा सस्पेंस, ये नाम आये सामने

नवरात्रि का उत्साह बढ़ने के साथ ही रायपुर में रास गरबा प्रेमियों के बीच ASIAN NEWS RAAS GARBA SEASON 4 का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बता दें कि सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े और भव्य रास गरबा का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होता है।

Asian News Raas Garba Season-4: गरबा के रंग में रंगने को तैयार रायपुर, 14 अक्टूबर से राम बाग में सजेगा भक्ति और उत्सव का मंच, सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर बढ़ा सस्पेंस, ये नाम आये सामने
X

रायपुर। नवरात्रि का उत्साह बढ़ने के साथ ही रायपुर में रास गरबा प्रेमियों के बीच ASIAN NEWS RAAS GARBA SEASON 4 का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बता दें कि सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े और भव्य रास गरबा का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होता है।

Asian News एवं NewsPlus 21 के Raas Garba 2026 Season-4 के आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक वीआईपी रोड स्थित राम बाग में होगा। Raas Garba 2026 Season-4 के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर गरबा प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है #AsianNewsRaasGarba

सोशल मीडिया पर गरबा प्रेमी #RaasGarba2026, #AsianNewsRaasGarba, #Raipur, #Telibandha जैसे हैशटैग के साथ आयोजन की जानकारी साझा कर अपने दोस्तों और परिवार वालों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए Invite कर रहे हैं।

सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Season-4 को आयोजकों ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में श्रेया कलरा और टीना आहूजा के नाम का ऐलान किया है। Lock Upp Season 2 की विजेता श्रेया कालरा और बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी और फैशन की दुनिया की सेलिब्रिटी टीना आहूजा ने रायपुर को गरबा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। इसके अलावा आयोजन से जुड़े दूसरे सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर भी लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।




नवरात्रि में गरबा का रंग... दोगुनी हो जाती त्योहार की खुशी

नवरात्रि सिर्फ पूजा और भक्ति का पर्व नहीं, बल्कि संगीत, संस्कृति और उत्सव का भी समय है। ऐसे में गरबा आयोजन युवाओं और परिवारों के लिए खास आकर्षण बनते हैं।

Asian News Raas Garba Season-4 इसी उत्सवी माहौल को ध्यान में रखते हुए लोगों को गरबा की धुन और रंग में शामिल होने का मौका देने वाला आयोजन है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019