Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Hello Raipur... एशियन न्यूज के रास गरबा 2026 की भव्य शुरुआत आज से, 14 से 19 अक्टूबर तक वीआईपी रोड स्थित रामबाग में मचेगी धूम!...तैयार हैं न आप

Asian News Raas Garba 2026: मध्य भारत के सबसे बड़े और सफल रास गरबा आयोजनों में शुमार एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के भव्य रास गरबा (सीजन-4) की शुरुआत आज 14 अक्टूबर शाम से होने जा रहा है।

Hello Raipur... एशियन न्यूज के रास गरबा 2026 की भव्य शुरुआत आज से, 14 से 19 अक्टूबर तक वीआईपी रोड स्थित रामबाग में मचेगी धूम!...तैयार हैं न आप
X

रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर रंग, उमंग और भक्ति के माहौल में सराबोर होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मध्य भारत के सबसे बड़े और सफल रास गरबा आयोजनों में शुमार एशियन न्यूज और न्यूज प्लस 21 के भव्य रास गरबा (सीजन-4) की शुरुआत आज 14 अक्टूबर शाम से होने जा रहा है। आयोजन 19 अक्टूबर तक चलेगा। गरबा के लिए वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के सामने रामबाग पूरी तरह सजकर तैयार है।



Raas Garba Season-3 में उमड़ा था जनसैलाब

बता दें कि Raas Garba 2025 Season-3 का आयोजन रायपुर के ओमाया गार्डन रिजॉर्ट में किया गया था। यह आयोजन 27 से 29 सितंबर 2025 तक चला था। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। नवरात्रि के उत्सव ने पूरे रायपुर को भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में रंग दिया था।

भक्ति और गरबा की धुन पर झूमा रायपुर

Raas Garba 2025 में मां दुर्गा की भक्ति के साथ प्रभु श्रीराम के भजनों ने भी माहौल को आध्यात्मिक बना दिया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां शक्ति की आराधना में शामिल हुए और गरबा-डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया, वहीं देशभक्ति गीतों ने लोगों में उत्साह और उमंग का संचार किया।



सनातन संस्कृति और परंपरा को समर्पित आयोजन

एशियन न्यूज की ओर से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह रास-गरबा केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाला सांस्कृतिक उत्सव भी है।इस साल का आयोजन पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। लगातार चौथे साल आयोजित होने जा रहा यह गरबा महोत्सव छह दिनों तक चलेगा।



सनातन संस्कृति, भक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम

यह आयोजन सिर्फ एक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाला एक सांस्कृतिक उत्सव है। मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ प्रभु श्रीराम के भजनों और देशभक्ति गीतों की धुनों पर रायपुर के गरबा प्रेमी थिरकेंगे।

तो हो जाइए तैयार, क्योंकि इस शारदीय नवरात्रि ‘एशियन न्यूज रास गरबा 2026’ में भक्ति, संस्कृति और उत्साह का एक नया इतिहास रचने जा रहा है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019