Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बुमराह की राह में राशि खन्ना : खबर सुनकर सरक गए सूरमा भोपाली ने बड़ी बात कह डाली

बुमराह की राह में राशि खन्ना : खबर सुनकर सरक गए सूरमा भोपाली ने बड़ी बात कह डाली
X

बुमराह की राह में राशि खन्ना

मुंबई : बुमराह की राह में राशि खन्ना : भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह भी अब प्यार की राह पर चल निकले हैं। इस सफर में उनका साथ मशहूर अभिने़त्री राशि खन्ना दे रही हैं।

बुमराह की राह में राशि खन्ना:

इसी बीच दोनों की डेटिंग की भी खबर सुर्खियों में आई, तो सूरमा भोपाली की खोपड़ी भन्नाई। सूरमा भोपाली ने कौन सी बड़ी बात कह डाली ये भी आपको बताएंगे पहले ये तो जान लीजिए कि आखिर कौन हंै राशि खन्ना-

कौन हैं राशि खन्ना -
राशि खन्ना तमिल और तेलुगू फिल्मों की एक नामचीन अदाकारा हैं। इन्होंने 2013 में मद्रास कैफ फिल्म में डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने जाॅन अब्राहम की पत्नी का रोल निभाया था।

इसके बाद से वे हिंदी फिल्मों में भी भविष्य तलाशने लगी थीं। उनकी आने वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है। इसी बीच उनकी क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के साथ अफेयर की खबरें भी आने लगीं।

खबर सुनते ही सरक गए सूरमा भोपाली-
इस खबर को सुनते ही सूरमा भोपाली सरक गए, उसके बाद बोल पड़े अमां खान, मैं तो पैलेइ के रिया था कि जे मोड़ी कुछ न कुछ जरूर करेगी। मियां, इस मोड़ी के मां -बाप ने इसे कुछ सिखाया-विखाया हैगा कि नईं ?

और ये मियां बुमराह भी कोन सी राह पर चल निकले, इनको भी कुछ खबर-वबर हेगी कि नईं ? अमां .......खान जब जेई दिन दिखाने थे तो ब्याह क्यों नहीं करवा लिया ?

Sukma Breaking : 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम

Bhopal News : एक ही जमीन की कर दी दो बार रजिस्ट्री, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों पर भी लगे गंभीर आरोप

राशि खन्ना ने किया खबर का खंडन-
ताजा अपडेट ये है कि राशि खन्ना ने इस खबर का खंडन किया है, उन्होंने इसको अफवाह बताया तो नाच उठे सूरमा चचा ...... बोले लो .... कल्लो बात..... भला अब इस मामले में क्या बचा ?


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019