Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया लापता, पुलिस के संपर्क में नहीं...

Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया लापता, पुलिस के संपर्क में नहीं...
X

Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया लापता, पुलिस के संपर्क में नहीं…

मुंबई : Ranveer Allahabadia: शो "इंडिया गॉट लेटेंट" के चर्चित यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, रणवीर पुलिस के संपर्क से बाहर हैं और उनका फोन भी बंद है। इसके अलावा, वह अपने घर से भी लापता हो गए हैं।

जब मुंबई पुलिस रणवीर के घर पहुंची, तो वहां ताला लगा हुआ पाया गया। पुलिस ने बताया कि न तो रणवीर और न ही उनके वकील का संपर्क मुंबई पुलिस से हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने रणवीर को समन जारी किया था और उनसे पुलिस स्टेशन में आकर बयान दर्ज कराने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब वह लापता हो गए हैं।

Ranveer Allahabadia: गिरफ्तारी से बचने के लिए रणवीर ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की सुनवाई दो या तीन दिन में होगी।

बता दें कि असम में रणवीर इलाहाबादिया सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, और मुंबई पुलिस ने भी उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। रणवीर इलाहाबादिया एक प्रसिद्ध यूट्यूबर हैं, जो हर महीने लाखों की कमाई करते हैं और उनके पॉडकास्ट चैनल पर कई बड़े सेलेब्स आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में उनके द्वारा किए गए विवादित कमेंट्स के कारण वह गंभीर कानूनी समस्याओं में फंस गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019