Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ranveer Allahabadia : भद्दे कमेंट के चलते देशभर में लोगों से माफी मांगी....जानें मामला

Dev Verma
Ranveer Allahabadia : भद्दे कमेंट के चलते देशभर में लोगों से माफी मांगी....जानें मामला
X

Ranveer Allahabadia : भद्दे कमेंट के चलते देशभर में लोगों से माफी मांगी….जानें मामला

मुंबई : Ranveer Allahabadia : सोशल मीडिया पर कल से ही इस वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच मामला बढ़ता देख रणवीर इलाहाबादिया ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है. रणवीर और समय समेत शो में मौजूद तमाम लोगों के खिलाफ पहले मुंबई और फिर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई.

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, भद्दे कमेंट के चलते देशभर में लोगों से माफी मांग ली है. उन्होंने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरा कमेंट गलत था और न ही वो फनी थी, इसलिए मैं सभी से माफी मांगता हूं. रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पैरेंट को लेकर आपत्तीजनक बात बोला था. उसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाने लगा था.

Ranveer Allahabadia : रणवीर ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मैंने जो इंडियाज गॉट लेटेंट में कहा, वो नहीं कहना चाहिए था. मुझे माफ कर दीजिए.” इसके साथ उन्होंने वीडियो में कहा, “मेरा कमेंट सही नहीं था, नहीं वो फनी था, कॉमेडी में मैं माहिर नहीं हूं. मैं यहां बस माफी मांगने के लिए आया हूं. आप लोगों में से कइयों ने पूछा कि क्या मैं इस तरह अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहता हूं, नहीं, मैं इस तरह बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं. जो मैंने कहा उसको लेकर मैं कोई बहाना नहीं बनाउंगा, मैं बस माफी मांगता हूं.”

रणवीर ने कहा- परिवार की मैं कभी भी बेइज्जती नहीं करना चाहूंगा. मैंने इस मामले से यह सीखा है कि इस प्लेटफॉर्म को सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिये. उन्होंने वादा किया कि वो और बेहतर होंगे. इसके साथ ही रणवीर ने बताया कि उन्होंने शो के मेकर्स से कहा है कि वो विवादित क्लिप को वीडियो से हटा लें. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप मुझे माफ कर देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019