Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रामायण : पहली बार 'भगवान राम' के किरदार पर बोले रणबीर कपूर......

रामायण : पहली बार भगवान राम के किरदार पर बोले रणबीर कपूर......
X

'रामायण : एनिमल' के बार रणबीर कपूर अब जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं, जिसमें वो 'भगवान राम' के किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं, साई पल्लवी भी 'माता सीता' के किरदार में नजर आने वाली हैं. हाल ही में रणबीर ने पहली बार अपने किरदार के बार बात की|

पिछले साल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' देने के बाद रणबीर कपूर अब जल्द ही नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजी फिल्म 'रामायण' में 'भगवान राम' के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसको लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. उनके साथ इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी 'माता सीता' के किरदार में नजर आने वाली हैं. ये उनका पहला हिंदी डेब्यू है. इसके अलावा भी फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं|

एक वीडियो में रणबीर को पहली बार 'रामायण' में अपने 'भगवान राम' के किरदार के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है. रणबीर का ये वीडियो सऊदी अरब में रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान का है. जहां उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की. रणबीर ने 'भगवान राम' का रोल निभाना उनके लिए एक सपना जैसा बताया और वे इस मौके को लेकर बेहद 'हंबल' महसूस कर रहे हैं. उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा जा रहा है. साथ ही फैंस उनको इस किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं|

Ranbir Kapoor & Sai Pallavi' Ramayana In Danger?

रणबीर ने कहा, 'मैं अभी 'रामायण' पर काम कर रहा हूं, जो सबसे बड़ी कहानी है. मेरे बचपन के दोस्त नमित मल्होत्रा, जो इस बुक को बेहद जुनून से बना रहे हैं, ने बेहतरीन कलाकारों और क्रिएटिव टीम को जोड़ा है. ये फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही है'. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने 'रामायण' के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है और दूसरे पार्ट की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे. उन्होंने कहा, 'ये दो पार्ट्स में है. मैंने पहले पार्ट की शूटिंग पूरी कर ली है और दूसरे पार्ट की शूटिंग जल्दी शुरू करूंगा'|


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019