Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ramban Hailstorm: रामबन में भूस्खलन, भारी बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, 3 की मौत, कई घर धराशायी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद

Ramban Hailstorm
X

Ramban Hailstorm

Ramban Hailstorm: रामबन। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। धर्मकुंड में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 30 घर नष्ट हो गए, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। रामबन के चिला कमिश्नर बसीर-उल-हक चौधरी ने बताया कि सेरी चंबा गांव में घर गिरने से दो बच्चों सहित तीन की जान चली गई, और 10 घर पूरी तरह तबाह हो गए।

Ramban Hailstorm: उन्होंने बताया कि रात करीब 1 बजे शुरू हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने धर्मकुंड में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। रामबन कस्बा, बनिहाल, खारी, बटोटे और शेरी चंबा में भूस्खलन और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ। बारिश अब भी जारी है, जिससे हालात और गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन ने 45 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। स्कूलों में ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

Ramban Hailstorm: पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भूस्खलन और बड़े पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप है। कई जगह हाइवे बह गया है, और वाहनों को रोक दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019