Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ramayana : हनुमान बने सनी देओल, रामायण में धमाकेदार एंट्री, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Ramayana
X

Ramayana

Ramayana : मुंबई। नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म का पहला लुक रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर पहुंच गया है। अब फिल्म की सबसे चर्चित एंट्री बन चुकी है सनी देओल की ‘हनुमान’ वाली एंट्री, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, सनी देओल महाबली हनुमान के रोल में दमदार अंदाज़ में दिखाई देंगे।

Ramayana : 835 करोड़ का बजट, सबसे महंगी भारतीय फिल्म

‘रामायण’ का कुल बजट करीब ₹835 करोड़ बताया जा रहा है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बना देता है। फिल्म में भारी-भरकम वीएफएक्स, ऐतिहासिक सेट्स और इंटरनेशनल प्रोडक्शन स्टैंडर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस भव्य प्रोजेक्ट में वीएफएक्स का काम संभाल रही है DNEG, जो हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों (जैसे Inception, Dune) के लिए भी काम कर चुकी है।

Ramayana : सनी देओल ने ली इतनी मोटी फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए ₹40 से ₹45 करोड़ की फीस वसूली है। वहीं, फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर को इस दो-भाग की फिल्म के लिए ₹65 करोड़ की राशि दी गई है। यश, जो फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है और निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं नितेश तिवारी।

Ramayana : दिवाली 2026 से होगी ‘रामायण’ की शुरुआत

फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा —

  • पहला भाग: दिवाली 2026
  • दूसरा भाग: दिवाली 2027

हर सेट की लागत ₹11 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई, जिसमें रणबीर और फिल्म की टीम काफी भावुक नजर आए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019