Ram Navami in Ayodhya। अयोध्या में श्रीराम Ram Lalla Janmotsav: मंदिर में नवमीं तिथि में मध्याह्न ठीक 12 बजे भगवान श्री राम के प्राकट्य की महाआरती आयोजित की जाएगी।दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। 4 मिनट तक सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। फिर महाआरती की जाएगी। लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से यहां आकर भगवान की झलक पाने के लिए एकत्र हुए हैं। इस बीच, राम मंदिर में रामलला के नए डिजाइनर परिधान मंगाए गए हैं।
Ram Navami in Ayodhya: पीताम्बरी में रामलला देंगे दर्शन
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से उनके परिधानों की सिलाई और डिजाइनिंग का कार्य उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के एम्बेसडर, ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी संभाल रहे हैं। उन्होंने प्राकट्योत्सव के लिए रेशम के धागों से पारंपरिक हस्तशिल्प की कढ़ाई के साथ खादी वस्त्रों की जरीदार पीताम्बरी तैयार की है, जिसे रामलला के दर्शन के लिए भेजा गया है। रामलला इन नवीन परिधानों में सुसज्जित होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
Ram Navami in Ayodhya : फूलों से सजाया गया मंदिर
चैत्र राम नवमी मेला के उपलक्ष्य में अयोध्या राम मंदिर को सजाने का कार्य देर रात तक किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को एक पवित्र और आकर्षक वातावरण में पूजा अर्चना करने का अवसर मिले। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से अतिरिक्त समय में दर्शन कराने का निर्देश दिया है। रात्रि में राम मंदिर को सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा और गर्भगृह में फूल बंगला बनाया जाएगा।
Ram Navami in Ayodhya : कहां देखें लाइव
इस पर्व के दौरान, विभिन्न कलाकारों द्वारा भव्य बधाई गान भी होगा, जिसमें पद्मश्री मालिनी अवस्थी और अन्य प्रसिद्ध गायक शामिल होंगे। राम मंदिर के प्राकट्योत्सव के लिए एक श्रद्धालु ने रामलला के लिए नए स्वर्णाभूषण भेजे हैं, जो वही श्रद्धालु हैं जिन्होंने राम मंदिर के शिखर को स्वर्ण मंडित कराया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


