Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami 2025: भगवान श्रीराम की आराधना से मिलेगी सुख-शांति और समृद्धि, जानिए पूजा का शुभ विधि-महत्व...

Dev Verma
Ram Navami 2025
X

Ram Navami 2025

Ram Navami 2025: राम नवमी, हिंदू धर्म के सबसे पावन पर्वों में से एक, रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आता है और इसे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। श्रीराम के जीवन के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं – जिनमें कर्तव्य, धर्म और सत्य की महत्ता सर्वोपरि है।

Ram Navami 2025: श्रीराम की पूजा का विशेष महत्व

राम नवमी के दिन श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा करने से घर में शांति, धन और समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाकर दक्षिणा देने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और उसके जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में इस दिन कन्या पूजन की परंपरा भी निभाई जाती है।

Ram Navami 2025: घर में कैसे करें भगवान राम की पूजा? जानिए आसान विधि

  1. लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।

  2. श्रीराम परिवार – भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र को गंगाजल से शुद्ध करें और चौकी पर स्थापित करें।

  3. सभी देवी-देवताओं को रोली और चंदन से तिलक करें।

  4. पूजन सामग्री जैसे अक्षत, फूल, माला आदि अर्पित करें।

  5. घी का दीपक जलाकर राम रक्षा स्तोत्र, श्रीराम चालीसा और रामायण की चौपाइयों का पाठ करें।

  6. सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का भी पाठ इस दिन विशेष फलदायी होता है।

  7. भगवान श्रीराम को पीले वस्त्र पहनाएं और पीले फूलों की माला अर्पित करें।

  8. इस मंत्र का जप अवश्य करें:
    "ॐ राम रामेति रामेण रामेण महात्मनं।
    रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे॥"

    यह मंत्र जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है।

Ram Navami 2025: राम नवमी सिर्फ उत्सव नहीं, है आत्मशुद्धि का अवसर

राम नवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर की अच्छाइयों को जागृत करने का अवसर है। श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर हम अपने जीवन में भी धर्म, मर्यादा और सेवा का भाव ला सकते हैं। ऐसे में इस राम नवमी पर श्रीराम का नाम स्मरण करें, व्रत रखें, धर्म-कर्म में लगें और अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019