Ram Navami 2025: कब है रामनवमी? जानें पूजा विधि और महत्व...
नई दिल्ली: Ram Navami 2025: हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आती है, जो इस बार 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। भक्तगण इस दिन उपवास रखते हैं, मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, रामायण और रामचरितमानस का पाठ किया जाता है।
Ram Navami 2025: कब है रामनवमी 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को शाम 7:26 बजे शुरू होकर 6 अप्रैल 2025 को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी। चूंकि हिंदू धर्म में उदयातिथि का महत्व अधिक माना जाता है, इसलिए इस बार रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।
Ram Navami 2025: रामनवमी का महत्व
भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उन्होंने सत्य, धर्म और न्याय की स्थापना की और सदैव मर्यादा का पालन किया। इस दिन भक्त उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हैं। यह पर्व समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने का भी संदेश देता है।
Ram Navami 2025: रामनवमी की पूजा विधि
-
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
-
भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं।
-
पूजन के लिए चंदन, फूल, धूप, दीप और भोग अर्पित करें।
-
श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
-
पूजा के बाद श्रीराम की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।
-
इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना शुभ माना जाता है।
Ram Navami 2025: रामनवमी पर विशेष उपाय
-
अगर काम में बाधा आ रही हो तो भगवान राम और माता सीता को हल्दी, कुमकुम और चंदन अर्पित करें।
-
लंबी बीमारी से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान मंदिर में दर्शन करें।
रामनवमी न सिर्फ धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह हमें सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम सभी पर कृपा बनाए रखें!
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


