Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रामलला दर्शन योजना : आज दुर्ग से स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओ को लेकर अयोध्या के लिए हुई रवाना

रामलला दर्शन योजना : आज दुर्ग से स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओ को लेकर अयोध्या के लिए हुई रवाना
X

रामलला दर्शन योजना : आज दुर्ग से स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओ को लेकर अयोध्या के लिए हुई रवाना

रामलला दर्शन योजना : दुर्ग - छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत आज दुर्ग से स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओ को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। जिसके तहत दुर्ग संभाग और बस्तर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

दुर्ग के सांसद विजय बघेल तथा दुर्ग विधायक गजेन्द यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान ट्रेन को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

यात्रा में जानें वाले श्रद्धालुओ का पंथी नृत्य के कलाकारों ने नृत्य कर उनका स्वागत किया। रामलला दर्शन के पश्चात् तीर्थयात्रियों का यह दल 25 अगस्त को मध्य रात्रि स्पेशल ट्रेन से ही दुर्ग वापस पहुंचेगा।

मिडिया से चर्चा में सासंद विजय बघेल और विधायक गजेन्द्र यादव ने योजना को शासन की अभिनव पहल बताते हुए कहा कि सुविधाओं के अभाव में तीर्थ यात्रा पर नहीं जा सकने वालों के लिए यह योजना लाभकारी साबित हो रही है

Uttarakhand News : भराड़ीसैंण में माँ भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर

इस दौरान दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यानंद राठौर के आलावा बड़ी संख्या में जिला प्रशासन व रेलवे के आला अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद थे


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019