Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rakshabandhan 2024 : रक्षाबंधन के चलते बाजारों में बढ़ी रौनक

Rakshabandhan 2024
X

Rakshabandhan 2024

Rakshabandhan 2024 : सिवनी : सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाना है। इसी के चलते शहर के मुख्य बाजारों में राखी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।

रक्षासूत्र की जगह अब महंगी राखियो ने स्थान ले लिया है। बाजारों में 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की राखियां बेची जा रही है। राखी त्योहार के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाजार गुलजार हो रहे हैं।

जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव के लोग शहर के बुधवारी बाजार में राखी और कपड़ों आदि की खरीदारी कर रहे हैं। आभूषण सहित कपड़ों और मिठाइयों की दुकानों में ग्राहक ‌जमकर उमड़ रहे हैं।

शहर के मुख्य बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से राखी की खरीदारी के चलते अनेक स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019