Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rakshabandhan 2024 : सरहद के सिपाहियो का रक्षा सूत्र...

Uma Verma
Rakshabandhan 2024
X

Rakshabandhan 2024

Rakshabandhan 2024 : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे देश के फौजी भाइयों के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों के द्वारा राखी,

एक चिठ्ठी और अपने आंगन की एक चुटकी मिट्टी भेजी जा रही है ताकि किसी भी फौजी भाई कि कलाई सुनी न रहें इसी तारतम्य में

मुंगेली जिले के लोरमी स्थित गुरुद्वारा चौक लोरमी में रक्षासूत्र संकलन कार्यक्रम रखा गया है. जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे...

बतादें देश की रक्षा के लिए सरहद पर तैनात सिपाहियों के हाथों की कलाई सुनी ना रहे, इसके लिए छत्तीसगढ़ में एक विशेष ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान चलाया जा रहा है.

जिसके तहत 2023 में 6 लाख 71 हजार राखियां जवानों के लिए भेजी गई थी. वही इस वर्ष भी 19 अगस्त 2024 को होने वाले रक्षाबंधन पर्व के पहले ही जवानों के लिए अब तक 8 लाख से अधिक राखियां अनेक स्कूलों से संकलन कर

लिया गया है. जानकारी के मुताबिक "तिरंगा सिपाही और मेरा देश" स्लोगन के तहत पूर्व सैनिक संगठन के सिपाही, पूर्व सैनिक महासभा एवं सभी राष्ट्रभक्त संगठनों का भारतीय सेना के लिए सम्मानपूर्ण व भावनात्मक अभियान के तहत

स्कूली बच्चों सहित अनेक संगठनों की बहनों के द्वारा राखी एकत्रित की जा रही है. जिसके तहत मुंगेली जिले के लोरमी स्थित गुरुद्वारा चौक में

Rakshabandhan 2024

रक्षासूत्र संकलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में बहनों के अलावा स्कूली छात्रा सहित क्षेत्र के राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे.

इस दौरान पूर्व सैनिक सिपाही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि यह अभियान देश के सैनिकों से जुड़ा हुआ है जो राखियां बच्चों और बहनों के माध्यम से एकत्रित कर सड़क मार्ग से दिल्ली स्थित आर्मी हेड

क्वार्टर भेजा जाएगा. जहां मुख्य रूप से भाई-बहन की मिशाल पेश करते हुए "एक चिट्ठी, मिट्टी और एक रक्षा सूत्र" यह तीनों को मिलकर ही सिपाही रक्षा सूत्र बनता है.

Bhopal Breaking News : मुख्यमंत्री मोहन यादव की आज की व्यस्तताएं

इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने भी सभी स्कूलों को राखी एकत्रित करने का निर्देश भी जारी किया है.
इस अवसर पर बोड़तरा स्कूल की छात्रा राधिका हाटले ने कहा कि जो सिपाही हमारे देश की रक्षा के

लिए सरहद पर तैनात हैं. उनके हाथ की कलाई खाली ना रहे जिसके चलते हम सब रक्षा सूत्र भेजने का काम कर रहे हैं. हम कामना करते हैं कि सभी सैनिक भाई हमेशा सलामत रहे और देश की रक्षा में लगे रहें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019