Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को दी सहायता राशि

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को दी सहायता राशि
X

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को दी सहायता राशि

झारखंड/रांची: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो से राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने राजधानी रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत असाध्य रोग से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए सहायता राशि के रूप में चेक प्रदान किया। यह पहल महुआ माजी द्वारा हर वर्ष की जाती है, ताकि असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री राहत कोष साबित हो रहा है आम जनता के लिए कारगर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री राहत कोष योजना, असाध्य रोग से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए राशि प्रदान करती है, और यह योजना वास्तव में आम जनता के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। लाभार्थी अरूप माईती ने बताया कि उनके बेटे के इलाज के लिए महुआ माजी द्वारा 50,000 रुपये की राशि के तौर पर चेक प्रदान किया गया, जो इलाज में काफी मददगार साबित होगा।

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को दी सहायता राशि
राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को दी सहायता राशि

महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत प्रदान की जाने वाली राशि पीड़ितों के लिए एक संजीवनी के समान कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कई जरूरतमंद मरीज हैं जिन्हें इलाज में पैसे की समस्या होती है और मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजना के तहत उन्हें इस राशि का लाभ मिल रहा है। महुआ माजी ने यह भी कहा कि उनका प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का फायदा उठा सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019