Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Rajsthan News: सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पांच श्रद्धालुओं की मौत

Accident
Accident
Rajsthan News: सवाई माधोपुर: शनिवार दोपहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भेड़ोली आश्रम के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। भेड़ोली आश्रम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Rajsthan News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, श्रद्धालु पैदल ही लालसोट के चिमनपुरा गांव लौट रहे थे, तभी एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। हादसे के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। मित्रपुरा, बौंली और लालसोट थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ट्रक चालक की तलाश शुरू की।
Next Story


