Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राजनांदगांव : गांव के दबंगों ने शिवकुमार यादव का हुक्का पानी बंद किया.....

राजनांदगांव : गांव के दबंगों ने शिवकुमार यादव का हुक्का पानी बंद किया.....
X

राजनांदगांव : वर्तमान आधुनिक समय में एक तरफ समाज सभी कुरीतियों से दूर रहने की बात करता है और आधुनिक होने की बात करता है
तो दूसरी तरफ गांव गांव में छुआछूत और अपने स्वार्थ के के लिए गांव के दबंग द्वारा हुक्का पानी बंद करने की घटना सामने आती है
ऐसा मामला पिछले तीन महीना पहले घुमका क्षेत्र के उपरवाह गांव में हुआ था ।
जिसमें पीड़ित को आज तक न्याय नहीं मिला है और पीड़ित आत्मदाह की धमकी दे रहा है

अब दूसरा मामला डोंगरगांव क्षेत्र के दीवान झिटिया में आया है जहां पर दबंगों ने जबरदस्ती शिवकुमार से रास्ता की
मांग की रास्ता नहीं देने पर शिवकुमार का दबंगों ने हुक्का पानी बंद किया । सीमांकन में भी शिवकुमार के पक्ष में निर्णय आया है उसके बाद भी
शिवकुमार के खेत को गहरा गद्दा दबंगों ने खोद दिया है

शिवकुमार को पड़ोस के किसान पानी भी नहीं दे रहे हैं जिसके कारण शिवकुमार और उसका परिवार का जीवन अत्यंत दुखमयी हो गया है।
शिवकुमार का कहना है अगर प्रशासन ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह मुख्यमंत्री के पास जाकर गुहार लगाएंगे |


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019