Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द : गृह मंत्री का बड़ा फैसला

राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द गृह मंत्री का बड़ा फैसला
राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द गृह मंत्री का बड़ा फैसला
रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजनांदगांव पुलिस भर्ती प्रक्रिया को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने रद्द कर दिया है। यह कदम भर्ती प्रक्रिया में आ रही अनियमितताओं की शिकायतों के बाद उठाया गया है।
शिकायतें मिल रही थीं कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी हो रही है, जिसके चलते इस फैसले को लिया गया। गृह मंत्री ने कहा कि अब इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
Next Story


