Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajkumar Rao : राजकुमार राव निभाएंगे सौरव गांगुली का किरदार, बोले – "डर भी है, लेकिन चुनौती का मज़ा भी है"

Rajkumar Rao
X

Rajkumar Rao

Rajkumar Rao : मुंबई: क्रिकेट के महारथी सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर चल रही अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। राजकुमार राव ने खुद पुष्टि की है कि वे इस फिल्म में सौरव गांगुली की भूमिका निभाने जा रहे हैं। यह खबर सामने आते ही फैन्स के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है और राजकुमार इस किरदार को निभाने के लिए जमकर तैयारी में जुटे हैं।

Rajkumar Rao : "यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है" – राजकुमार राव

एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने कहा, "जब खुद दादा (सौरव गांगुली) ने ये बात कह दी है तो अब मेरे लिए भी इसे ऑफिशियली कंफर्म करना ज़रूरी हो गया है। मैं उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभा रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं इस रोल को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, लेकिन उतना ही घबराया हुआ भी हूं, क्योंकि यह सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक आइकन की कहानी है। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारियों में से एक है।"

Rajkumar Rao : पत्नी पत्रलेखा से सीख रहे हैं बंगाली भाषा

गांगुली के किरदार में ढलने के लिए राजकुमार राव अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए वे बंगाली भाषा भी सीख रहे हैं और दिलचस्प बात यह है कि वे यह भाषा किसी प्रोफेशनल ट्रेनर से नहीं, बल्कि अपनी पत्नी पत्रलेखा से सीख रहे हैं, जो खुद बंगाली हैं। राजकुमार ने बताया, "बंगाली सीखना आसान नहीं है, लेकिन पत्रलेखा मेरी काफी मदद कर रही हैं। किरदार को प्रामाणिकता देने के लिए यह जरूरी है कि मैं गांगुली की भाषा और अंदाज़ को सही ढंग से पेश कर सकूं।"

Rajkumar Rao : एक और दमदार किरदार की तैयारी में जुटे राजकुमार राव

हाल ही में ‘स्त्री 2’, ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल चूक माफ’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले राजकुमार अब क्रिकेट की दुनिया के ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।फिल्म के निर्देशन, स्क्रिप्ट और रिलीज़ डेट को लेकर फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि ये बायोपिक भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019