Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajim kumbh 2025: राजिम कुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान....पढ़े पूरी खबर

Rajim kumbh 2025: राजिम कुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान....पढ़े पूरी खबर
X

Rajim kumbh 2025: राजिम कुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़ा ऐलान….पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ (कल्प) 2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संतों का स्वागत करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि यहां संतो का चरण पड़ता है।

मुख्यमंत्री साय के प्रमुख बयान:

राजिम कुंभ की पुनः भव्यता लौटाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब हमारी सरकार थी, तब राजिम कुंभ की शुरुआत हुई थी। लेकिन पिछली सरकार के 5 वर्षों में इसका स्वरूप बदल दिया गया था। अब फिर से इसे उसके पुराने और भव्य स्वरूप में लाया गया है।

राजिम कुंभ को और भव्य बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राजिम कुंभ के लिए 54 एकड़ भूमि को और संवारा जाएगा तथा इसे और भव्य बनाया जाएगा।

महाकुंभ 2025 में ऐतिहासिक भागीदारी
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 144 साल बाद इस महाकुंभ में 70 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि चीन को छोड़कर किसी भी देश की इतनी बड़ी आबादी नहीं है, जितने लोगों ने इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई।

व्यवस्थाओं से खुश सीएम, पहली बार शामिल हुए राजिम कुंभ में
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका पहला राजिम कुंभ है और यहां की व्यवस्थाएं देखकर वे बेहद खुश हैं। उन्होंने इसे आगे और भी भव्य बनाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ में ‘छावा’ फिल्म होगी टैक्स फ्री
सीएम साय का बड़ा ऐलान – "छावा फिल्म को करेंगे टैक्स फ्री"
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ में 'छावा' फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

राजिम कुंभ के इस समापन समारोह में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत अन्य मंत्रीगण भी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019