Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgarh Alwar Rajasthan : कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला...

Rajgarh Alwar Rajasthan : कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला...
X

Rajgarh Alwar Rajasthan : कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला…


Rajgarh Alwar Rajasthan : राजगढ़ (अलवर): रैणी पुलिस थाने में एक युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। रैणी थानाधिकारी प्रेमलता वर्मा ने बताया कि पीड़िता जो बीए की छात्रा है। उससे डीग जिले के एक युवक ने चार पांच साल से दोस्ती कर अश्लील फोटो व विडियो बना लिए।

Rajgarh Alwar Rajasthan : जिनमे अश्लील फोटो व विडियो भी थे। आरोपी युवक ने इन अश्लील वीडियो व फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो व विडियो बना करीब चार साल से दुष्कर्म कर रहा था।

Rajgarh Alwar Rajasthan : इधर पीड़ित युवती के परिजनों ने युवती की शादी दुसरी जगह तय कर दी ओर शादी की तारीख भी तय कर दी। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने पर बोखलाए आरोपी युवक ने शादी के टेंट मे आग लगाने व फोटो वीडियो वायरल की करने व युवती के भाई

को गोली मारने की धमकी देकर दबाव बनाकर 19 मार्च को युवती के साथ फिर से दुष्कर्म किया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती द्वारा आरोपी युवक से शादी करने से मना करने पर आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दिए।

पीड़िता के पिता ने रैणी थाने में डीग जिला निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019