Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajdhani Raipur : राजधानी रायपुर में राते रंगीन का ये कैसा मामला...देखें वीडियो

Rajdhani Raipur : राजधानी रायपुर में राते रंगीन का ये कैसा मामला...देखें वीडियो
X

Rajdhani Raipur : राजधानी रायपुर में राते रंगीन का ये कैसा मामला…देखें वीडियो

Rajdhani Raipur : रायपुर : महेश कुमार साहू : राजधानी रायपुर में होटल,क्लब और बार में शराब और बार बालाओं से राते रंगीन हो गई है...शुक्र, शनि, रविवार होटलें गुलजार और नशे से धुत होकर डांस हो रही है...नियम तो बनाई गई है पर नियमों की धज्जियां उड़ाने में होटल, क्लब, और बार के संचालक कोई कसर नहीं छोड़ रखा है...जिसके चलते कई दफा इन जगहों में देर रात गोली कांड, मारपीट, चाकूबाजी की घटनाएं हुई...देखिए रिपोर्ट

राजधानी रायपुर में इन दिनों नशा पार्टी और डांस पार्टी शबाब पर है... बड़े होटलों में हर शनिवार और रविवार को नशा पार्टी और नशा पार्टी का आयोजन किया जाता है....पुलिस को सब जानकारी होती है लेकिन होटल मालिकों के रसूख के सामने किसी की नहीं चलती इसी वजह से खुलेआम बार बालाओं को नचाया जा रहा है

और नशे के हालत में जमकर पैसे भी उड़ाया जा रहा है...राजधानी और आसपास के बिगड़े नवाबों के आलावा युवाओं के लिए आकर्षक पैकेज का लालच देकर होटल,क्लब और बार वाले युवाओं की भीड़ को अपने ओर खींच रहे हैं...

राजधानी और आसपास के फार्म हाउसों में शनिवार और रविवार डांस पार्टी का आयोजन भी किया जाता है जिसमे पहुंचे युवाओं को नशा भी परोसा जाता है... देखा गया है की अन्य बड़े शहरो में डांस पार्टी और नशा पार्टी के लिए नियम और कायदे प्रशासन ने बनाये हैं

Rajdhani Raipur :

लेकिन राजधानी में ऐसा कोई कानून नहीं है जिसका अनुचित फायदा होटल, क्लब और बार वाले उठा रहे हैं। सरकार को चाहिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस को सख्ती से निपटने का आदेश भी देना चाहिए... देखने में आया है

कि एसएसपी निजात अभियान चलकर युवाओ को नशे से दूर रखना चाहते हैं वही उनके मातहत अधिकारी कर्मचारी होटल वालों के रसूख को देखकर इन सब पर कार्रवाई करने में पीछे रहती है... इन क्लबों में 12 के बाद भी नशे से धुत होकर युवक युवतियां नाच रहे है...जिसका वीडियो भी समाने आया है

राजधानी रायपुर के होटल,क्लब,बार में देर रात मनमानी तरीके से संचालन को लेकर रायपुर एसपी ने कहा कि वीकेंड में क्लब संचालित करने का लाइसेंस कई बार आबकारी विभाग जारी करता है..यह 12 बजे की रात तक की अनुमति रहती है...

लेकिन इसके बाद भी कई बार सूचना आती है कि ऐसे लोग 12 के बाद भी क्लब संचालित करते हैं... पिछले एक हफ्ते में रायपुर पुलिस ने 5 होटल, ढाबे, क्लब और बार संचालकों पर कार्रवाई की है... जरूरत है ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त करने की हम आगे इस पर भी लिखेंगे...


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019