Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे नए चीफ जस्टिस

केंद्र की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति ने जारी किया वारंट

Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे नए चीफ जस्टिस
X

Rajasthan High Court: जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को नया नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें नियमित मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके बाद राष्ट्रपति भवन से नियुक्ति का वारंट भी जारी कर दिया गया।

राजभवन में लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

जस्टिस अग्रवाल जल्द ही राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की थी।

न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव

जस्टिस संजय के. अग्रवाल के पास न्यायिक और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों का लंबा अनुभव है। उन्होंने सिविल और संवैधानिक मामलों में वकालत की है। अपने करियर में उन्होंने BCCI, SBI, Canara Bank, BPCL, IOCL और SAIL समेत कई प्रमुख संस्थानों की ओर से पैरवी की।

डिप्टी एडवोकेट जनरल और एडवोकेट जनरल रहे

जस्टिस अग्रवाल ने 2002 से 2004 तक छत्तीसगढ़ के डिप्टी एडवोकेट जनरल के रूप में काम किया। 2012 में उन्हें छत्तीसगढ़ का एडवोकेट जनरल बनाया गया। 16 सितंबर 2013 को वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 8 मार्च 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

रतनपुर में हुआ जन्म

जस्टिस अग्रवाल का जन्म 15 जुलाई 1965 को रतनपुर, बिलासपुर में हुआ। उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से BSc और LLB तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से LLM किया। 3 जनवरी 1989 को उन्होंने अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019