Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या, वारदात वाले दिन बंद था CCTV कैमरा

वहां लगा CCTV कैमरा तकनीकी खराबी के कारण बंद था

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में जगन गुर्जर की हत्या, वारदात वाले दिन बंद था CCTV कैमरा
X

जयपुर। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में पूर्व चंबल डकैत जगन गुर्जर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट को दी गई रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि 29 जून को जिस बैरक के बाहर जगन की हत्या हुई, वहां लगा CCTV कैमरा तकनीकी खराबी के कारण बंद था।

319 में से 61 कैमरे खराब

जेल प्रशासन के मुताबिक, बैरक के पास लगा कैमरा 24 जून की सुबह 9:16 बजे खराब हो गया था। जेल परिसर में कुल 319 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से 61 काम नहीं कर रहे हैं। करीब 20 अन्य कैमरे UPS और बिजली की समस्या के कारण बार-बार ऑफलाइन हो जाते हैं।

10 बार पत्र लिखने के बाद भी नहीं हुई मरम्मत

रिपोर्ट में बताया गया कि मार्च से जून के बीच कैमरे, UPS और मॉनिटर की खराबी को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को 10 बार पत्र भेजे गए थे। इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हुई। 30 जून को भी जेल अधीक्षक ने खराब कैमरों की जानकारी विभाग को दी थी।

गमछे से गला दबाकर की गई थी हत्या

जगन गुर्जर की 29 जून को जेल में उसके साथी कैदी विष्णु ने कथित तौर पर गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। जगन पर 100 से ज्यादा पुलिस मामले दर्ज थे। हत्या के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जेलों में कैदियों की सुरक्षा और CCTV व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी थी।

हाईकोर्ट ने दिए मरम्मत के निर्देश

24 अगस्त की सुनवाई में हाईकोर्ट ने जेल के CCTV सिस्टम को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कोर्ट ने मामले से जुड़े कैमरों की रिकॉर्डिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी मांगी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019