Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan Update : प्रार्थना के दौरान स्कूल की छत गिरी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, कई घायल

Rajasthan Update
X

Rajasthan Update

Rajasthan Update : झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक में पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। स्कूल की जर्जर छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए स्कूल के भीतर कतार में खड़े थे।

बता दें कि हादसा सुबह करीब 7.45 बजे हुआ। बारिश के कारण स्कूल प्रबंधन ने प्रार्थना को बाहर की बजाय भीतर आयोजित करने का फैसला किया था। उस समय लगभग 35 बच्चे मौजूद थे। अचानक छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं, जिससे अधिकांश बच्चे मलबे में दब गए। कुछ बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। कई घायल बच्चों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और शिक्षकों की मदद से घायल बच्चों को मलबे से निकालकर मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और झालावाड़ जिला अस्पताल भेजा गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019