Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan: राजस्थान सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, BSF जवानों ने जैसलमेर में पकड़ा

Rajasthan
X

Rajasthan

Rajasthan: जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध घुसपैठ के प्रयास के दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाचना और नोक सेक्टर से सटे क्षेत्र में की गई।

Rajasthan: अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घुसपैठिया मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है। उसकी सटीक मानसिक स्थिति और पृष्ठभूमि की पुष्टि चिकित्सा परीक्षण तथा संयुक्त पूछताछ केंद्र (JIC) द्वारा की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम इश्रात (35 वर्ष) बताया, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी है तथा उसके पिता का नाम राणा मोहम्मद असलम है।

Rajasthan: गिरफ्तारी के समय उसके पास पाकिस्तानी मुद्रा, एक चाकू और कुछ अन्य सामान बरामद हुए। BSF ने घुसपैठिए को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नोक पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019