Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: कोटा में हाई वोल्टेज ड्रामा! नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में टावर चढ़ गया युवक

Rajasthan News: कोटा में हाई वोल्टेज ड्रामा! नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में टावर चढ़ गया युवक
X

कोटा में हाई वोल्टेज ड्रामा! नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में टावर चढ़ गया युवक

Rajasthan News: कोटा(राजस्थान)। राजस्थान के कोटा जिले के बपावर कस्बे में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब युवा नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। टावर पर चढ़े युवकों को समझाने के लिए प्रशासन को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

Rajasthan News: आखिरकार नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने टावर के नीचे सेफ्टी नेट लगाकर दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। बता दें कि नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद से ही जगह जगह उनके समर्थन में नारेबाजी, प्रदर्शन लगातार हो रहे हैं।

Rajasthan News: समर्थक उनके गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में दो युवक बपावर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। जिला प्रशासन ने की समझाइश, नहीं माने तो रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और घंटों चले ड्रामे के बाद सेफ्टी नेट लगाकर नीचे उतारा गया।

Rajasthan News: क्या है पूरा मामला

दरअसल, झालावाड़ के पिपलोद क्षेत्र में एक स्कूल हादसे के बाद नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मीणा को जेल भेजा गया, जिसके विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में उनके दो समर्थक कोटा में टावर पर चढ़ गए और गिरफ्तारी को अन्याय बताते हुए नारेबाजी की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019