Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: रोडवेज यात्रियों को झटका, बस किराए में वृद्धि, लागू हुईं नई दरें

Rajasthan News
X

Rajasthan News

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान के बस यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने विभिन्न श्रेणियों की बसों के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें 5 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि से लागू हो चुकी हैं। इस वृद्धि के तहत सभी कैटेगरी की बसों में प्रति किलोमीटर 10 से 20 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

Rajasthan News: सरकार की अधिसूचना के आधार पर फैसला

RSRTC अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि यह किराया वृद्धि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार लागू की गई है। साधारण बसों के किराए में प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, अतिरिक्त अधिभार (सurcharge) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये पहले की तरह ही वसूले जाएंगे। यह नई दरें केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर लागू होंगी।

Rajasthan News: कितनी हुई किराए में बढ़ोतरी

नई दरों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों की बसों में किराए में निम्नलिखित वृद्धि की गई है:

  • साधारण बसें: 10 पैसे प्रति किलोमीटर
  • सेमी-डीलक्स बसें: 12 पैसे प्रति किलोमीटर
  • डीलक्स (नॉन-एसी) बसें: 15 पैसे प्रति किलोमीटर
  • वातानुकूलित (एसी) बसें: 15 पैसे प्रति किलोमीटर
  • सुपर लग्जरी वातानुकूलित बसें: 20 पैसे प्रति किलोमीटर

Rajasthan News: नई किराया दरें

संशोधित किराए के अनुसार, अब यात्रियों को निम्नलिखित दरों पर भुगतान करना होगा:

  • साधारण बसें: 95 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति यात्री
  • सेमी-डीलक्स बसें: 1.10 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री
  • डीलक्स (नॉन-एसी) बसें: 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री
  • वातानुकूलित (एसी) बसें: 1.80 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री
  • सुपर लग्जरी वातानुकूलित बसें: 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री

Rajasthan News: यात्रियों पर असर

यह किराया वृद्धि उन लाखों यात्रियों को प्रभावित करेगी जो रोजाना RSRTC और निजी बसों से यात्रा करते हैं। RSRTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई दरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाएं। यह कदम परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019