Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : PWD इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने घर से बरामद किए 1.60 करोड़ रुपए

Rajasthan News
X

Rajasthan News

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यकारी इंजीनियर कालूराम मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जयपुर और दिल्ली स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से 1.60 करोड़ रुपये की नकदी, बैंकों में जमा भारी रकम और कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Rajasthan News : बिल पास करने के बदले मांगा कमीशन
सीबीआई की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कालूराम मीणा ने एक ठेकेदार से उसके लंबित बिल पास करने के एवज में बिल राशि का 3% कमीशन मांगा था। बाद में बातचीत कर रिश्वत की राशि 30,000 रुपये तय हुई। सीबीआई ने जाल बिछाकर 28 जुलाई को इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Rajasthan News : दिल्ली और जयपुर में मारे गए छापे
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने दिल्ली और जयपुर में मीणा के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इन छापों में 1.60 करोड़ रुपये की नकदी, महंगी संपत्तियों के दस्तावेज, और बैंकों में जमा मोटी रकम का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने बरामद दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिश्वतखोरी और आय से अधिक संपत्ति का कितना बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019