Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: तीन RAS अधिकारियों पर कार्मिक विभाग की कार्रवाई, APO का आदेश जारी

Rajasthan News
X

Rajasthan News

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान के कार्मिक विभाग ने तीन RAS अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें APO (प्रतीक्षा में पदस्थापन) करने का आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों में गुंजन सोनी, रणजीत सिंह और रामकुमार टाडा शामिल हैं। आदेश के अनुसार, तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटाकर नई पदस्थापना के आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है।

Rajasthan News: गुंजन सोनी इससे पहले बालोतरा में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के पद पर तैनात थीं। वहीं, रणजीत सिंह झुंझुनूं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे। रामकुमार टाडा परबतसर में उपखंड अधिकारी (SDO) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्मिक विभाग ने यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों से की है, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019