Rajasthan News: जयपुर में द पैलेस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की छुट्टी, मौके पर पुलिस, बम स्क्वॉयड की टीमें तैनात

जयपुर में द पैलेस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की छुट्टी, मौके पर पुलिस, बम स्क्वॉयड की टीमें तैनात
जयपुर में द पैलेस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों की छुट्टी, मौके पर पुलिस, बम स्क्वॉयड की टीमें तैनात
Rajasthan News: जयपुर। सिटी पैलेस स्थित द पैलेस स्कूल को सोमवार सुबह से बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मेल मिलते ही स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे स्कूल परिसर को खाली कराया गया।
Rajasthan News: स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित रूप से घर भेज दिया गया, वहीं मौके पर पहुंचे अभिभावकों में घबराहट का माहौल देखने को मिला। स्कूल परिसर में टीमों की ओर से बम की तलाशी की जा रहीं है। हालांकि अब तक कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

Rajasthan News: यह कोई पहला मौका नहीं है जब जयपुर में इस तरह की धमकी दी गई हो। इससे पहले एयरपोर्ट, स्कूल, कोर्ट और अन्य सार्वजनिक स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। जयपुर में अब तक कुल 17 बार बम की धमकी दी जा चुकी है।
Rajasthan News: इस साल की 17 धमकियां
बता दें कि यह 2025 में अब तक की 17वीं बम धमकी है। अकेले स्टेडियम स्टेडियम को मई महीने में चार बार धमकी मिल चुकी है। इससे पहले जयपुर के कई स्कूल, अस्पताल, होटल, मेट्रो स्टेशन और अदालतों को भी निशाना बनाया जा चुका है।
हालांकि अधिकांश धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, लेकिन सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। साइबर सेल मेल की ट्रैकिंग कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा रही है।


