Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में मारा छापा, फर्जी डिग्री से जुड़ा है मामला

Rajasthan News: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में मारा छापा, फर्जी डिग्री से जुड़ा है मामला
X

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में मारा छापा, फर्जी डिग्री से जुड़ा है मामला

Rajasthan News: जयपुर। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फर्जी डिग्री रैकेट की शिकायत पर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में अचानक छापा मारा। कृषि विभाग से संबंधित फर्जी डिग्रियों के मामले को लेकर की गई इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मंत्री ने सीधे बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों से बातचीत की और उनसे उनके कोर्स, कक्षाओं के संचालन और परीक्षा प्रक्रिया के बारे में गहन जानकारी ली।

Rajasthan News: क्या है पूरा मामला

मंत्री मीणा को शिकायतें मिली थीं कि मेवाड़ यूनिवर्सिटी में कृषि डिप्लोमा कोर्स के नाम पर छात्रों को महज दो घंटे की पढ़ाई कराकर सीधे फर्स्ट डिवीजन में पास किया जा रहा है और उन्हें फर्जी डिग्रियां थमाई जा रही हैं। इस गंभीर धांधलेबाजी की सूचना मिलते ही किरोड़ी लाल मीणा अपनी टीम के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के यूनिवर्सिटी पहुंचे, जिससे वहां खलबली मच गई।

Rajasthan News: यूनिवर्सिटी की मान्यता पर सवालिया निशान

मंत्री के इस औचक दौरे से यूनिवर्सिटी की मान्यता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय की मान्यता स्पष्ट नहीं है, और इस पर पहले से ही कई सवाल उठते रहे हैं। कृषि मंत्री ने संकेत दिया है कि इस संस्थान की मान्यता और शैक्षणिक गुणवत्ता की गंभीर और विस्तृत जांच की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019