Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: वॉट्सऐप पर लिखा मैसेज.बिटकॉइन में प्रॉफिट का लालच देकर साइबर फ्रॉड हुआ, माफी चाहता हूं और 9वीं-मंजिल से लगा दी छलांग, मौके पर मौत

Rajasthan News: वॉट्सऐप पर लिखा मैसेज.बिटकॉइन में प्रॉफिट का लालच देकर साइबर फ्रॉड हुआ, माफी चाहता हूं और 9वीं-मंजिल से लगा दी छलांग, मौके पर मौत
X

वॉट्सऐप पर लिखा मैसेज.बिटकॉइन में प्रॉफिट का लालच देकर साइबर फ्रॉड हुआ, माफी चाहता हूं और 9वीं-मंजिल से लगा दी छलांग, मौके पर मौत

Rajasthan News: जयपुर। जयपुर में साइबर फ्रॉड के शिकार युवक ने पहले खुद को आग लगाई, फिर अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूद गया। युवक के मोबाइल में सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है- बिटकॉइन में प्रॉफिट का लालच देकर मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। मैं माफी चाहता हूं, गलती हो गई।

Rajasthan News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भांकरोटा के हैंगिंग गार्डन के फ्लैट में रहने वाले आदित्य शर्मा (24) ने सुसाइड किया है। वह अपने मम्मी-पापा और छोटे भाई मोहित के साथ रहता था। बगरू में स्थित ग्रेनाइट कंपनी में आदित्य जॉब करता था। देर रात करीब 7:45 बजे जॉब से घर वापस आया था। आदित्य के घर आने पर उसका छोटा भाई मोहित किसी काम से बाहर चला गया। उसके पिता नरेन्द्र शर्मा व आदित्य ही घर पर थे।

Rajasthan News: आदित्य ने बाइक से पेट्रोल निकाला, छत से नीचे कूदा नरेन्द्र शर्मा (पिता) ने बताया- रात करीब 9:30 बजे आदित्य ने बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला। पेट्रोल लेकर वह अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल (छत) पर चला गया। ऊपर जाकर खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आग लगा ली। इसके बाद 9वीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।

Rajasthan News: मृतक के पिता नरेन्द्र शर्मा ने बताया- बेटे आदित्य का मोबाइल चेक करने पर उसके दोनों बैंक अकाउंट का बैलेंस जीरो मिला है। उसने खुद के वॉट्सऐप पर सुसाइड से पहले लेटर भी लिखा है। भांकरोटा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019