Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News: मां के साथ सो रहे 2-भाइयों को सांप ने डसा, रोने पर लाइट जलाई तो मुंह से निकल रहा था झाग

Rajasthan News: मां के साथ सो रहे 2-भाइयों को सांप ने डसा, रोने पर लाइट जलाई तो मुंह से निकल रहा था झाग
X

मां के साथ सो रहे 2-भाइयों को सांप ने डसा, रोने पर लाइट जलाई तो मुंह से निकल रहा था झाग

Rajasthan News: पाली (राजस्थान)। राजस्थान के पाली में मां के साथ चारपाई पर सो रहे 2 मासूम भाइयों को सांप ने डस लिया। सांप के डसने पर दोनों भाई एक साथ रोए तो आवाज सुनकर मां उठी। कमरे की लाइट जलाई तो उनके मुंह से झाग निकल रहा था। घबराई मां उठकर अपने ससुर को बुलाने गई तो उसे बरामदे में सांप दिखाई दिया। उसके चिल्लाने पर बरामदे में सो रहे ससुर ने लाठी से सांप को मार डाला। मामला देसूरी उपखंड के दुदापुरा गांव का है।

Rajasthan News: जिसके बाद दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। बड़े भाई को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटे भाई को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुमेरपुर ले जाते समय रास्ते में छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया। बच्चों की मां ने बताया- रात को मैं अपने 8 महीने के बेटे नक्ष और 3 साल के बेटे कार्तिक के साथ कमरे में चारपाई पर सो रही थी। मेरे ससुर दोलाराम बाहर बरामदे में सो रहे थे।

Rajasthan News: रविवार सुबह करीब 4:30 बजे दोनों बच्चों को सांप ने डस लिया। दोनों बच्चे एक साथ रोए तो उनकी आवाज सुनकर मैं उठी। दोनों बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसने बताया- मेरे ससुर के पैर में फ्रैक्चर है। उन्होंने फोन पर गांव के सरपंच दौलत राईका को जानकारी दी तो वे गाड़ी लेकर आए और बच्चों को सादड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बड़े बेटे कार्तिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नक्ष को सुमेरपुर रेफर कर दिया। सुमेरपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में नक्श ने भी दम तोड़ दिया। बच्चों के पिता बाबूलाल उत्तराखंड में होटल में नौकरी करते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019